21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur bar attack case: रायपुर में BAR के अंदर हमला! बीयर बोतल से व्यापारी के सर पर वार, आरोपी फरार

Raipur bar attack case: रायपुर के रायपुरा चौक स्थित एक बार में युवक ने बीयर बोतल से व्यापारी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Raipur bar attack case: रायपुर में BAR के अंदर हमला! बीयर बोतल से व्यापारी के सर पर वार, आरोपी फरार(photo-AI)

Raipur bar attack case: रायपुर में BAR के अंदर हमला! बीयर बोतल से व्यापारी के सर पर वार, आरोपी फरार(photo-AI)

Raipur bar attack case: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के रायपुरा चौक स्थित एक बार में देर रात हिंसक झड़प का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बार में घुसकर व्यापारी पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी घायल हो गया, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur bar attack case: बार के बाहर शुरू हुआ विवाद, अंदर पहुंचकर हमला

जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी किराना व्यापारी संदीप अग्रवाल 18 अप्रैल की रात अपने मित्र अनिवेश प्रताप सिंह के साथ रायपुरा चौक स्थित मधुशाला बार पहुंचे थे। रात करीब 11:30 बजे दोनों बार के बाहर खड़े थे, तभी एक कार सवार युवक तेज रफ्तार में आया और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी। इस हरकत से घबराकर दोनों युवक बार के अंदर चले गए, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ।

आरोपी ने बार में घुसकर किया हमला

आरोप है कि कार सवार युवक, जिसकी पहचान चंगोराभाठा निवासी हर्ष शुक्ला के रूप में हुई है, उनके पीछे-पीछे बार के अंदर पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक फ्रिज से बीयर की बोतल निकालकर संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया। हमले में संदीप के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

दोस्त ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अनिवेश प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और स्थिति को संभालने की कोशिश की, जिससे विवाद और अधिक बढ़ने से बच गया। बताया जा रहा है कि उस समय बार में मौजूद अन्य लोग भी घबरा गए थे, लेकिन अनिवेश के हस्तक्षेप से मामला किसी बड़े झगड़े में तब्दील नहीं हुआ।

हालांकि हमले के तुरंत बाद आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और वहां से फरार हो गया। घटना के बाद घायल संदीप अग्रवाल को प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जबकि पुलिस को सूचना देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर अब आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे आरोपी की गतिविधियों और घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा सके। घटना के बाद बार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। देर रात इस तरह की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।