गुरुकुल कॉलेज में पढऩे वाली बीसीए की छात्रा ने शनिवार की रात पुरानी बस्ती स्थित अपने मकान में खुदकुशी कर ली। छात्रा कुछ महीने पहले ही रायपुर पढऩे आई थी। अचानक उसकी खुदकुशी से पूरा परिवार सदमे में है। शव बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू की है। बड़ी बहन के बयान में मालूम हुआ है कि वह नए शहर में खुद को असहज महसूस कर रही थी। मृतका ने यहां तक कहा था कि नए जगह में रहना मुश्किल है दीदी, पुरानी जगह के दोस्त ही ठीक हैं। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी की ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है।