रायपुर. देहव्यापार के लिए कोलकाता से लाई गई 17 वर्षीय नाबालिग को डर है कि उसके परिजन आएंगे, तो उसे दोबारा बाल आश्रम में भेज देंगे। इस कारण वह उनसे बात भी नहीं करना चाहती। नाबालिग मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उसकी स्थिति को देखते हुए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अधिकारी ज्यादा पूछताछ नहीं कर रहे हैं। बालिका की काउंसलिंग कराई जा रही है।