अतिरिक्त लोक अभियोजक शमीम रहमान ने बताया कि रंजीत कुमार राठौर (22 साल) जांजगीर-चांपा से काम करने के लिए रायपुर आने के बाद शिवानंद नगर, खमतराई में अपने चाचा राजू राठौर और चाची सरस्वती के साथ रहने लगा। साथ रहने और किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं करने पर उसकी चाची अक्सर खाना देने पर चिड़चिडा़ने के साथ ही ताना मारती थी। 21-22 अगस्त 2022 की दरम्यानी (Murder News) रात करीब 1 बजे रंजीत किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। मना करने पर उसने मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पकड़े जाने के डर से टूटी हुई चूड़ी और शरीर पर खरोंच आने से निकले खून को सफाई से पोछ दिया।