28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 महीने में सेवानिवृत्त हुए 55 कर्मचारियों का एक साथ हुआ सम्मान, मेयर बोलीं- आगे मिलता रहेगा सुझाव

Raipur News: मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे ने कहा शहर के विकास में और लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है।
less than 1 minute read
Google source verification
raipur news

छह महीने के दौरान सेवानिवृत्त हुए 55 कर्मचारियों का एक साथ समान ( Photo - Patrika )

Raipur News: नगर निगम में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले जनवरी से जून के बीच सेवानिवृत्त हुए 55 कर्मचारियों को एक साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुक्रवार को निगम मुख्यालय के सभागार में हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि महापौर मीनल चौबे ने कहा शहर के विकास में और लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। महापौर ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारी अपने अनुभव के आधार पर निगम में अच्छे कार्य करने का सुझाव देने आगे आए। उनका हमेशा स्वागत है।

Raipur News: 3 से 4 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी..

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि जो कर्मचारी सेवानिवृत्ति होते हैं, उनके सभी स्वत्वों का भुगतान समय पर होना चाहिए। बल्कि उनके घर छोड़ने की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति पर विशेष सम्मानित अनुभव कर सकेंगे। (Raipur News) आयुक्त विश्वदीप ने कहा ऐसी व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ज्ञात हो कि पिछले कई वर्षों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों का करीब 3 से 4 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है।

शॉल-श्रीफल और स्मृति चिह्न से हुआ समान

समारोह में शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर और पुष्पहार पहनाकर सभी 55 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समानित कर उनके दीर्घायु होने की कामनाएं की गई। इसमें महिला, पुरुष कुल 55 कर्मचारी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग