रायपुर

राजिम में हादसा… टायर फटने से पुल से 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, ड्राइवर का हुआ ये हाल

Rajim road accident : अनियंत्रित होकर ट्रक पुल से 30 फीट नीचे गिर गया। ट्रक में चलाऊ चट्टे भरे थे..

less than 1 minute read
Aug 27, 2023

नवापारा-राजिम। CG Road Accident : समीपस्थ ग्राम नवागांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने से भीषण हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रक पुल से 30 फीट नीचे गिर गया। ट्रक में चलाऊ चट्टे भरे थे।

cg road accident : मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को गरियाबंद डिवीजन से जलाऊ चट्टे से भरा एक ट्रक क्र. सीजी 09 बी 0483 रायपुर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही नवागांव पुलिया के पास पहुंचा कंडक्टर साइड का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित (Raipur road accident ) हो गया और पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। (Rajim road accident) दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ड्राइवर को 108 द्वारा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

Published on:
27 Aug 2023 05:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर