Religious Conversion: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर धर्मांतरण का मुद्दा गरमाते जा रहा है। पिछले दिनों धर्मांतरण को लेकर गरियाबंद से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आए। इसके बाद सूबे के एक मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि धर्मांतरण को लेकर सरकार नया कानून लाने की तैयारी में है। इस सबके बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा,, भाजपा के लिए धर्मांतरण एक राजनीतिक हथियार है, वो इसका निदान नहीं चाहते हैं।