19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप करने जा रहे हैं रेल यात्रा तो जान लीजिये ये नयी समय सूची

दो बड़ी रेल लाइन पर एक साथ लिया ब्लॉक, आधा दर्जन ट्रेनों के थमे पहिए । रायपुर स्टेशन में यात्रियों की लगी भीड़ ।

2 min read
Google source verification
 chhattisgarh railway

रायपुर . रायपुर रेल डिवीजन की दो बड़ी रेल लाइनों पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण आधा दर्जन गाडि़यों के मुसाफिरों को काफी परेशानी हुई। कलमना-राजनांदगांव और वाल्टेयर लाइन पर वेलसोंडा, महासमुंद-आरंग सेक्शन में ब्लॉक से शुक्रवार को रायपुर स्टेशन में काफी भीड़ रही। एक्सप्रेस ट्रेनें आने पर इन दोनों तरफ जाने वाले यात्रियों को गेट के पास तक खड़े होकर सफर करना पड़ा। एेसी ही स्थिति का सामना यात्रियों को शनिवार को भी करना पड़ेगा, क्योंकि इस दिन भी आधा दर्जन गाडि़यों को गतंव्य से पहले समाप्त कर दिया गया है।
[typography_font:14pt;" >रेलवे के अनुसार डोंगरगढ़-रायपुर मेमू को दुर्ग स्टेशन तक चलाया गया। गोंदिया-रायपुर मेमू भी रद्द रही। इसी तरह विशाखापट्टन-रयपुर पैसेंजर, विशाखापट्टन-दुर्ग पैसेंजर भी रद्द रही। यह ट्रेन 18 फरवरी को दुर्ग से कैंसिल कर दी गई है। जबकि विशाखापट्टनम पैसेंजर को 19 , 21 , 24 और 26 फरवरी को भी रद्द रखा गया है। इन दोनों रेल लाइन पर 24 फरवरी तक ब्लॉक लेकर पटरी दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है।

22 फरवरी को दुर्ग पहुंचने वाली 22845 पूणे-हटिया एक्सप्रेस को दुर्ग-गोंदिया के बीच में 40 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

गंतव्य से पहले ये ट्रेनें समाप्त

7 फरवरी को 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर को दुर्ग स्टेशन में ही समाप्त कर यह गाड़ी 18 फरवरी को दुर्ग से ही 58112 नंबर के साथ टाटानगर रवाना की जाएगी।

17, 19, 21 एवं 24 फरवरी को रायपुर से चलने वाली 68729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग में समाप्त कर 18, 20, 22 एवं 25 फरवरी को दुर्ग से ही 68730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू बनाकर रायपुर रवाना होगी।


17 एवं 21 फरवरी को गेवरारोड से चलने वाली 18239 गेवरारोड-नागपुर एक्सप्रेस को दुर्ग में कर 18 एवं 22 फरवरी को 12856 नागपुर-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर बिलासपुर ? के लिए रवाना होगी।


18 एवं 22 फरवरी को बिलासपुर से चलने वाली 12855 बिलासपुर-नागपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को दुर्ग में समाप्त कर 19 एवं 23 फरवरी को 18240 नागपुर-बिलासपुर एक्सप्रेस बनाकर बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

20 फरवरी को सूरत से रवाना होने वाली 22828 सूरत-पूरी एक्सपेस को सूरत से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।


23 एवं 24 फरवरी को रायपुर से चलने वाली 68721 रायपुऱ-डोंगरगढ़ मेमु, डोंगरगढ़ से चलने वाली 68723 डोंगरगढ़-गोंदिया़ मेमु रद्द रहेगी और 24 एवं 25 फरवरी को गोंदिया से चलने वाली 68724 गोंदिया़-रायपुर मेमु रद्द रहेगी।


20 फरवरी को बिलासपुर से छूटने वाली 17481 बिलासपुर-तिरूपति एक्सप्रेस को 4 घंटे देरी से रवाना की जाएगी।