
CG News: कार्य के दौरान कटघोरा के न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हुआ। बाउंड्रीवाल गिरने से सात मजदूर दब गए। गंभीर चोंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पांच मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को कटघोरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटघोरा के लखनपुर बरभांटा में न्यू वैष्णवी राइस मिल का निर्माण चल रहा है।
शुक्रवार को मिल के चारों तरफ बाउंड्रीवाल का कार्य चल रहा था। मजदूर मिल के पीछे स्थित दीवार को जोड़ रहे थे। इसी बीच शुक्रवार दोपहर लगभग साढे़ तीन बजे दीवार का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। घटना के समय दीवार के पास काम कर रहे सात मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दो मजदूर मलबा से दब गए। जबकि पांच मजूदर इधर-उधर फेंका गए।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हासदे की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को बाहर निकालकर कटघोरा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मलबा में दबे होने के कारण दो मजदूरों को घटना के तत्काल बाद बाहर नहीं निकाला जा सका और मलबा को हटाने में समय लगा।
दो मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसमें कटघोरा कसनिया की रहने वाली सुनिता धनवार उम्र 35 वर्ष और लखनपुर बरभांटा के रहने वाले गणपत उर्फ समीर शामिल थे। बाहर निकालने से पहले ही दोनों की सांसे उखड़ गई थी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी। घटना में पांच अन्य मजदूर घायल हुए हैं। इसमें रविंद्र रजक पहाड़ गांव थाना पाली, महिला विजया लकड़ा कसनिया, विनय कुमार धोबी, कमलेश कुमार कापूबहरा और सोम कुमार उम्र 22 वर्ष आंझीदादर शामिल हैं।
Published on:
22 Mar 2025 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
