
Raipur news सड़कों की सफाई के लिए हैंड स्वीपिंग मशीनें उतारी गई है। इन मशीनों के जरिए सड़कों पर जमीन धूल हटाई जाती है। नगर निगम ने अभी ट्रायल के तौर पर पुराना धमतरी रोड की सड़कों पर इन मशीनों को उतारा है। जोन-10 कमिश्नर रमेश जायसवाल ने बताया कि पुराना धमतरी रोड एवं इंजीनियरिंग कॉलेज जाने वाली रोड की सफाई बिना बिजली, बिना बैटरी से चलने वाली हैंड स्वीपिंग मशीन की सहायता से की गई। फिलहाल अभी दो-तीन मशीनें लाई गई हैं।
हैंड स्वीपिंग मशीन बिना बिजली व बैटरी से चलने वाली मशीन है। इस मशीन को सफाई कर्मचारी सड़कों पर आसानी से चला सकते हैं। मशीन में लगे पहिए व गियर से सड़कों की धूल को कंटेनर में जमा किया जाता है। इसके बाद धूल को एक जगह एकत्रित करके उसे कचरा वाहन के द्वारा शहर से बाहर फेंका जाता है।
Published on:
14 Apr 2024 01:10 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
