
हटकेश्वरनाथ महादेव में उमड़ा शिवभक्तों का हुजूम, बोल बम के जयकारे से गूंज उठा परिसर, हुआ जलाभिषेक
रायपुर . सावन के तीसरे सोमवार को सुबह और शाम के समय मौसम खुला होने पर खूब बोल बम गूंजा। शिव भक्त सभी जगह से निकले और सभी छोटे-बड़े शिवालय आस्था से छलके। इस दौरान दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भोले बाबा से मनोरथ की कामना के लिए तांता लगा रहा।
ऐतिहासिक बुढ़ेश्वर महादेव में हरिहरि भोलेनाथ और हटकेश्वर महादेव में भक्तों ने सूर्यदेव के दर्शन किए। इस दौरान खारुन नदी से मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें लगीं। भक्त हाथों में जलपात्र, बेलपत्र, पुष्प, नारियल लिए बोल बम के जयकारे लगाते शिवालयों में पहुंचते रहे। उत्साह ऐसा कि ग्रुपों में कावड़ियों का जत्था सभी जगहों से निकला। सावन मास में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष माना गया है।
इस बार भक्तों में दोगुना उत्साह है, क्योंकि सावन माह में अधिक मास की युति है और इस माह को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। पुरुषोत्तम यानी भगवान विष्णु अर्थात पुरुषोत्तम मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की पूजा-अर्चना एक साथ विशेष फलदायी पौराणिक कथाओं में मानी गई है।
बुढ़ेश्वर महादेव का श्रृंगार हरिहर स्वरूप में किया गया। श्री रायपुर पुष्टिकर समाज के मनीष वोरा ने बताया कि भगवान शिव के वैदिक अस्त्र- शस्त्रों का निर्माण कर भोलेनाथ का दरबार सुसज्जित किया गया। शास्त्रों में 21 अस्त्रों के बारे में बताया गया है, जिसमें रचना, संहार, शांति और मोक्ष का प्रतीक हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार इन सभी शस्त्रों की रचना भगवान शिव द्वारा की गई। वैसी ही झांकी का शिवभक्तों ने अभिषेक पूजन कर दर्शन किए। वहीं महादेवघाट में दो से तीन लंबी कतारें लगी।
हट्केश्वर महादेव मंदिर महादेव घाट में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
पीपलेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर मिष्ठान अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया। समिति प्रमुख राहुल राव सहित अन्य भक्तों ने 12 ज्योतिर्लिंग के प्रतीकात्मक 12 किलों मिष्ठान चढ़ाकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे सावन मास में अलग-अलग शिव मंदिरों में रितेश मोहरे, सम्मेर, धर्मेश वर्मा आकाश पांडेय, कान्हा ठाकुर सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
Published on:
25 Jul 2023 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
