श्री राम ने वनवास के समय छत्तीसगढ़ के कई स्थानों में रहे। शबरी के झूठे बेर भी यहीं खाए और दंडकारण्य में कई राक्षसों का वध भी किया। वनवास के दौरान राम ने कुछ समय इस स्थान पर भी बिताया था। इसी दौरान यहां माता सीता ने भगवान शिव की आराधना की थी।सोंढूर, पैरी और महानदी के संगम के बीचों बिच भगवान की मूर्ति का निर्माण किया था। तब से इसे पंचमुखी कुलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है।