बिलासपुर. सावन का महीना महादेव और माता पार्वती के पूजन का महीना है। इस महीने में ही माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर महादेव उनसे विवाह के लिए राजी हुए थे, इसलिए ये महीना भोलेनाथ और माता पार्वती दोनों को अत्यंत प्रिय हैं। इस माह में माता पार्वती और महादेव का पूजन करने से मनोकामना पूरी होती है, साथ ही वैवाहिक जीवन की समस्त परेशानियां दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।