18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sachin Tendulkar Bastar visit: बस्तर आएंगे दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट

Sachin Tendulkar Bastar visit: सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा दौरे पर रहेंगे, जहां वे बस्तर क्षेत्र में बच्चों के साथ संवाद करेंगे और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

2 min read
Google source verification
Sachin Tendulkar suggestion change the ipl rules

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर। (photo-patrika)

Sachin Tendulkar Bastar visit: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सपरिवार Bastar क्षेत्र पहुंचकर विभिन्न सामाजिक और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, जहां बच्चों के साथ संवाद और खेल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Sachin Tendulkar Bastar visit: छिंदनार गांव में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ से सटे इंद्रावती नदी किनारे स्थित ग्राम छिंदनार में स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। यह कार्यक्रम ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहेंगे मौजूद

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। सचिन तेंदुलकर और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बच्चों के साथ संवाद और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने की पहल

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने छिंदनार क्षेत्र में ग्रामीण खेलों और बच्चों के प्रशिक्षण के लिए पहले भी पहल की थी, जब यह इलाका नक्सल प्रभावित था। अब क्षेत्र में हालात सुधरने के बाद सचिन स्वयं यहां पहुंचकर बच्चों से मुलाकात करेंगे।

पहले भी छत्तीसगढ़ का कर चुका है दौरा

हाल ही में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की टीम ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान जन स्वास्थ्य सहयोग (गनियारी) संस्था और अचनाकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया था। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई थी।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर फाउंडेशन का फोकस

डॉ. अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने भी विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को समझा था। उन्होंने स्थानीय बच्चों से मुलाकात कर उनकी जीवनशैली और जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की थी। सचिन तेंदुलकर का यह दौरा बस्तर क्षेत्र में खेल, शिक्षा और सामाजिक विकास को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और बच्चों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।