13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगदलपुर में सफीरा साहू बनीं सबसे कम उम्र की महापौर

शनिवार को हुए मतदान में भाजपा उम्मीदवार दीप्ति पांडे को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पार्षदों के 19 वोट मिले।

2 min read
Google source verification
जगदलपुर में सफीरा साहू बनीं सबसे कम उम्र की महापौर

सफीरा साहू

जगदलपुर. नगर निगम जगदलपुर में एक बार फिर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। 32 वर्षीय कांग्रेेस प्रत्याशी सफीरा साहू 28 वोट हासिल कर नगर निगम की नई महापौर चुनी गईं।

दरअसल अभी हाल ही हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से 28 पार्षद जीतकर आए थे। इसके बाद से ही कांग्रेस का महापौर बनना लगभग तय माना जा रहा था। अनारक्षित महिला सीट पर मेयर पद के दावेदारों में सफीरा साहू का नाम सबसे आगे था।

बिलासपुर नगर निगम : कांग्रेस के रामशरण यादव बने निर्विरोध महापौर


कांग्रेस संगठन ने आखिरकार उनके नाम पर मुहर लगाई और 28 वोटों के साथ वे महापौर के पद के लिए निर्वाचित हो गईं। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी दीप्ति पांडे ने भी अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया था लेकिन वे बहुमत साबित नहीं कर सकीं, दीप्ती को मात्र 19 वोट के साथ हार का सामना करना पड़ा।

राजनांदगांव में महापौर और अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

बता दें कि महापौर के निर्वाचन को लेकर सुबह से ही गहमागहमी बनी हुई थी। मेयर पद को लेकर कांग्रेस में भी दो दावेदारों के बीच कश्मकश थी। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की मौजूदगी में पार्टी ने सफीरा साहू के नाम पर अंतिम मुहर लगाई।

कविता साहू जगदलपुर नगर निगम की सभापति मनोनित
मिली जानकारी के मुताबिक अनारक्षित महिला वाली जगदलपुर महापौर की सीट के लिए सफीरा साहू, कविता साहू, सुनीता सिंह, के नाम पर चर्चा हुई थी। इसमें भी सफीरा साहू का नाम सबसे आगे था। संगठन में दबी जुबान से सफीरा साहू के नाम पर मुहर लगने की चर्चा थी। जिसके बाद सभापति चुनाव में कविता साहू का नाम सामने आया और उन्हें जीत हासिल हुई।

सफीरा साहू सबसे कम उम्र की महापौर
महापौर चुनी गईं सफीरा साहू शहर के बलीराम कश्यप वार्ड क्रमांक 43 से पार्षद चुनकर आई हैं। वे पिछली दफे पार्षद चुनाव हार गई थीं। 32 वर्षीय सफीरा पूर्व में शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी है। वे नगर निगम की तक की सबसे कम उम्र की महापौर हैं।