19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर! कई कर्मचारियों ने छोड़ी नौकरी, सामने आई ये बड़ी वजह

Samagra Shiksha Employees: समग्र शिक्षा में कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। वेतन का भुगतान अटकने से अब कई कर्मचारी नौकरी छोड़ने का फैसला ले रहे हैं।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

अनुराग सिंह

Sep 19, 2026

Employee Resignation

समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर (फोटो सोर्स- istock)

रायपुर@अनुराग सिंह। Samagra Shiksha Salary Delay: समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके इंतजार में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि अब कुछ कर्मचारी नौकरी से इस्तीफा देने के लिए भी आगे आने लगे हैं। जानकारों के अनुसार, रायपुर में ही 100 से ज्यादा कर्मचारियों को पिछले तीन माह से सैलरी नहीं मिली है।

कर्मचारियों के अनुसार, वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने घर का खर्च चलाने से लेकर किराया और अन्य जरूरी भुगतान की समस्या खड़ी हो गई है। जिससे कई कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

सिंगल नोडल एजेंसी स्पर्श के कारण अटकी प्रक्रिया

कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान सिंगल नोडल एजेंसी स्पर्श के माध्यम से किया जाना है। पहले नोटशीट लगाकर भी पेमेंट कर दिया जाता था। अब इसमें कुछ और स्टेप बढ़ाए गए है। इस व्यवस्था के तहत कार्यरत संविदा/आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन उनके बैंक खातों में सीधे दिए जाएंगे। इसमें पेमेंट का रेशियो 60 और 40 का है। सिंगल नोडल एजेंसी स्पर्श के कारण ही कर्मचारियों की सैलरी अटकी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, मेपिंग की जा चुकी है। सैलरी नहीं है। जल्द ही सैलरी मिल जाएगी। इसके बाद फिर से सैलरी नहीं अटकेगी।

वेतन नहीं मिलने से बढ़ रहा आर्थिक संकट

कर्मचारियों का कहना है कि नौकरी करने के बावजूद तीन महीने तक वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। जिन कर्मचारियों का परिवार पूरी तरह मासिक वेतन पर निर्भर है, उनके लिए स्थिति और मुश्किल हो गई है। कुछ कर्मचारियों को उधार लेकर घर का खर्च चलाना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार वेतन नहीं मिलने से अब नौकरी जारी रखना भी मुश्किल लगने लगा है। इसी वजह से कुछ कर्मचारी इस्तीफा देने के लिए विभागीय स्तर पर संपर्क कर रहे हैं। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारियों के इस्तीफे की संख्या बढ़ सकती है।

कार्यालय संचालन में भी हो रही दिक्कत

शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों के अनुसार, समग्र शिक्षा की ओर से बजट जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते एक तरफ कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही है तो दूसरी ओर कार्यलाय के संचालन में भी अधिकारियों को काफी दिक्कत होे रही है। कई सारे सारे इसकी वजह से अटके हुए है।