18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
बारिश में भी नही टूटा इनका हौसला, छाता लेकर हड़ताल पर बैठे संजीवनी कर्मचारी
Play video

बारिश में भी नही टूटा इनका हौसला, छाता लेकर हड़ताल पर बैठे संजीवनी कर्मचारी

आज सुबह से ही रायपुर में रूक रूककर बारिश हो रही है जिसके बावजूद कर्मचारियों का हड़ताल जारी है
Google source verification

रायपुर. जहां एक ओर स्वास्थ्य मंत्री ने जीवीके कंपनी का ठेका समाप्त करने का फैसला लिया है, वहीें दुसरी ओर संजीवनी व महतारी कर्मचारियों का हौसला अब भी कायम है। आज सुबह से ही रायपुर में रूक रूककर बारिश हो रही है जिसके बावजूद कर्मचारियों का हड़ताल जारी है। बारिश से बचने कर्मचारियों ने छाते का सहारा लेकर वह लगातार अपने हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

पिछले पांच दिनों से संजीवनी व महतारी एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। रोजाना कर्मचारी अलग- अलग तरिकों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कल कर्मचारियों ने अपने खून से सरकार को पत्र लिखा था।