23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawan 2023 : सावन के पहले सोमवार को शहर भर में गूंजा… हर हर महादेव, भक्तों की लगी आधा किमी लंबी कतार

Raipur Sawan 2023 : सावन के पहला सोमवार राजधानी शिवमयी नजर आई। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। भोले को खुश करने भक्त बेल, धतूरा और भांग लिए मंदिर पहुंचे थे।

2 min read
Google source verification
Sawan 2023: First Monday echoed across the city... Har Har Mahadev

Sawan 2023 : सावन के पहले सोमवार शहरभर में गूंजा... हर हर महादेव

CG Sawan 2023 : रायपुर। सावन के पहला सोमवार राजधानी शिवमयी नजर आई। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। भोले को खुश करने भक्त बेल, धतूरा और भांग लिए मंदिर पहुंचे थे। तो, दूसरी ओर अलग-अलग इलाकों से बोल बम का जयकारा लगाते कांवड़िए भी महादेव का अभिषेक करने जल साथ लेकर पहुंचे थे। सबसे ज्यादा भीड़ महादेवघाट के हटकेश्वरनाथ मंदिर में नजर आई।

यहां सुबह से ही भक्तों की कतार लगी थी। 10 बजे तक ये कतार आधा-एक किलोमीटर लंबी हो गई। लंबी लाइन में भक्तों ने एक-एक घंटे तक अपनी बारी आने का इंतजार किया। व्यवस्थित कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति ने बैरीकेडिंग कर रखी थी। भक्तों ने उत्तर के द्वार से प्रवेश किया और पश्चिम के दरवाजे से बाहर निकले।

यह भी पढ़े: नियमितीकरण की मांग : संविदा कर्मियों ने निकाली रैली, बड़े आंदोलन का ऐलान

रुद्राभिषेक के साथ शुरू हुआ जलाभिषेक

शिवालयों के पट सुबह ब्रह्म मुहूर्त में खोले गए। इस दौरान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का रुद्राभिषेक किया। फिर भक्तों द्वारा जलाभिषेक (Sawan 2023) का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।

सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली कांवड़ यात्रा

सर्व ब्राह्मण समाज और बेटी बचाओ मंच ने प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा निकाली। 21 पंडितों, घोड़ों, शिव, पार्वती, नंदी और शिव के गणों की वेशभूषा सहित उपस्थित भक्तों ने धर्म ध्वज लहराते हुए ये यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा कर रहे थे।

आचार्यों ने शंखनाद के साथ जत्थे को रवाना किया। जिला अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने बताया कि 2008 से यह कांवड़ यात्रा जारी है। इस दौरान ललित मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, सोनू तिवारी, मनीष मिश्रा, गिरीश दुबे, ऋषि कुमार, धनंजय शर्मा, अविनाश दुबे, वीरेंद्र शुक्ला, कृष्णा शर्मा, प्रमोद शुक्ला, मुकेश मिश्रा (CG Hindi News) आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: अवैध प्लॉट में मकान, 20 हजार से ज्यादा परिवार 10 साल से खरीद रहे महंगी बिजली