11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल जा रही नाबालिग का रास्ता रोक बाइक पर बैठाकर ले गया युवक, फिर…

School Girl Missing; स्कूल से वापस नहीं आने पर नाबालिग के पिता ने थाने में की शिकायत.

2 min read
Google source verification
स्कूल जा रही नाबालिग का रास्ता रोक बाइक पर बैठाकर ले गया युवक

स्कूल जा रही नाबालिग का रास्ता रोक बाइक पर बैठाकर ले गया युवक

रायपुर. School Girl Missing: शहर से लेकर गांव तक में आज अपराध चरम पर है। जिले से एक ताजा खबर है आई है जहा गांव के एक नाबालिक लड़की (Minor Girl) को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। जिस पर लड़की के पिता ने हसौद थाने में शिकायत दर्ज की है। पुलिस से अनुसार हसौद थाना अंतर्गत नगारीडीह के 20 वर्षीय युवक रितेश महिलांगे पिता लखन महिलांगे पिसौद की एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है।

हनी ट्रैप मामले में रायपुर के कई होटलों और फार्म हॉउसों पर पड़ सकता है SIT का छापा, कई माननीय होंगे बेनकाब

क्या है पूरा मामला
लड़की के पिता ने हसौद थाने में शिकायत दर्ज की है जिसमे बताया है कि लड़की 27 अगस्त को घर से सुबह 9.30 बजे रोज की तरह सायकल से स्कूल जाने निकली थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी।नाबालिग के समय पर घर नहीं पहुंचने से परिजनों ने आसपास खोजखबर की। इस दौरान पता चला कि नगारीडीह का रितेश महिलांगे नाम का शख्स उसे अपनी बाइक में बिठाकर ले गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटे मे आंधी और बिजली के साथ होगी भारी वर्षा

फिर क्या था नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने का नाम सुनते ही लड़के के परिवारों द्वारा अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस में शिकायत नहीं करने का गुहार लगा रहे थे ऐसा लड़की के पिता ने बताया। यहां तक की लड़के के परिवारों द्वारा सामाजिक बैठक कर मामला को दबाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन बात नहीं बन पाई। लड़की के परिजनों ने हसौद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़का अभी फरार है। जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

62 साल का राजनितिक वनवास हुआ ख़त्म, दंतेवाड़ा सहित बस्तर संभाग में लहराया कांग्रेस का परचम

Click & Read More Chhattisgarh News.