
हनी ट्रैप मामले में रायपुर के कई होटलों और फार्म हॉउसों पर पड़ सकता है SIT का छापा
रायपुर . हनी ट्रैप में छत्तीसगढ़ कनेक्शन उजागर होने के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। प्रदेश भर में इसे लेकर तरह - तरह के चर्चाएं हैं। हनी ट्रैप के बहाने लोग अपने निशाने खुद भी तय कर रहे हैं। सोशल मीडिया में तरह-तरह के नामों की पर्चियां वायरल हो रही है। जिसमें प्रदेश के कुछ दिग्गज नेताओं, अफसरों के साथ ही कुछ पत्रकारों के नाम वायरल हो आ रहे हैं। लेकिन इसमें कितनी संच्चाई है यह तो समय ही बताएगा।
आपको बता दें हनी ट्रैप कांड (MP Honey Trap Case) में पकड़ी गई श्वेता की डायरी में छत्तीसगढ़ के 11 पंछियों के नाम मिले हैं। अब तक 3 पूर्व मंत्री, 4 आईएएस, 1 आईपीएस और मीडिया हाउस से जुड़े एक वरिष्ठ व्यक्ति के बाद 2 आईएफएस अफसरों के नाम भी सामने आए हैं। यह नाम अंग्रेजी वर्णमाला में नाम के पहले, मध्य और उपनाम के पहले अक्षरों में लिखे गए हैं। मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) इसकी जांच में जुटा है।
इसी का फायदा उठाते हुए लोग अपने निशाने खुद भी तय कर रहे हैं। सोशल मीडिया में तरह - तरह के नामों की पर्चियां वायरल हो रही है। जिसमें आम से लेकर खास तक के नाम हैं। लोग शिकार तलाशने में लग गए हैं। रोज नए नाम सामने आ रहे हैं। जिसमे कई वीआईपी नाम भी शामिल हैं । हनी ट्रैप के बहाने कई लोग खुन्नस भी निकाल रहे हैं। पुरानी दुश्मनी भुनाने के लिए नाम वायरल कर रहे हैं। लेकिन असली नाम का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है ।
दूसरी ओर इस हाईप्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई महिलाओं को लेकर एसआइटी जल्द ही रायपुर आने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले हफ्ते किसी भी दिन एसआईटी महिलाओं को लेकर यहां पहुंच सकती है। एसआईटी उन्हें रायपुर में उन होटल और फार्म हाउसों में लेकर जाएगी, जहां वे नेताओं और अफसरों के बुलावे पर आती थीं। इसके बाद महिलाओं को धमतरी और बस्तर भी ले जाने की खबर है।
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
29 Sep 2019, 5:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.