17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“अब इस स्कूल में नहीं पढ़ेंगे”, आखिर अभनपुर के बच्चों ने ऐसा क्यों कहा, Video वायरल

Gobra Nawapara News: अभनपुर के ग्राम सोनसिल्ली में जर्जर स्कूल भवनों के विरोध में ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्रों ने स्कूल में ताला जड़कर प्रदर्शन किया।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Shradha Jaiswal

image

Vinod Jain

Jul 17, 2026

School Lock Protest

School Lock Protest: बच्चों की जान से खिलवाड़(photo-patrika)

School Lock Protest @विनोद जैन: छत्तीसगढ़ के अभनपुर विकासखंड के ग्राम सोनसिल्ली में शुक्रवार को शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार बारिश के बीच शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के जर्जर भवनों से परेशान ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर “पहले सुरक्षित भवन, फिर पढ़ाई” और “बच्चों की जान से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए।

Students Protest: एक ही परिसर में संचालित हो रहे दो स्कूल

ग्रामीणों के मुताबिक, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल एक ही परिसर में संचालित किए जा रहे हैं। दोनों भवन वर्षों पुराने हैं और लगातार बारिश के कारण उनकी स्थिति और खराब हो गई है। कई जगहों पर दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, जबकि छत से पानी टपकने की शिकायत भी सामने आई है। अभिभावकों का कहना है कि ऐसे हालात में बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

कई बार की शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर कई बार शिक्षा विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लंबे समय तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बच्चों के लिए सुरक्षित भवन की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा।

बच्चों ने भी उठाई सुरक्षित स्कूल की मांग

इस आंदोलन की खास बात यह रही कि छात्र-छात्राएं भी इसमें शामिल हुए। बच्चों ने तख्तियां लेकर सुरक्षित स्कूल भवन की मांग की और कहा कि वे डर के माहौल में पढ़ाई नहीं करना चाहते। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा किसी भी परिस्थिति में प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

सूचना मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) धरमचंद जैन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने जर्जर भवन को तत्काल डिस्मेंटल करने और नए भवन के लिए प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। वहीं, अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।

संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर नए स्कूल भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बच्चों के लिए सुरक्षित और नया स्कूल भवन चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग