17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक, बाल-बाल बचे कई लोग

Raipur News: पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर अनियंत्रित ट्रक पलट गई। हादसे में कई लोग बाल-बाल बचे, ड्राइवर घायल हुआ और दुर्घटना के बाद इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
2 min read
Google source verification
Raipur News

पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रक (Photo Patrika)

Accident News: रायपुर के व्यस्त पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महासमुंद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक मुख्य सड़क से फिसलते हुए सर्विस रोड तक पहुंच गई। गनीमत रही कि उस समय आसपास मौजूद लोग और अन्य वाहन चालक समय रहते संभल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

कार भी क्षतिग्रस्त

ट्रक की चपेट में आने से कार (CG 04 MA 3271) भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ देर तक इस मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सर्विस रोड तक जा पहुंची ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक महासमुंद की ओर से रायपुर की तरफ आ रही थी। पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक सड़क पर पलट गई और फिसलते हुए मुख्य मार्ग से नीचे सर्विस रोड की ओर जा पहुंची। हादसे के दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। सर्विस रोड पर चल रहे लोग और वाहन चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। यदि उस समय ट्रैफिक अधिक होता तो बड़ा जनहानि वाला हादसा हो सकता था।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

ट्रक के पलटने के कारण ओवरब्रिज पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के एक हिस्से में ट्रक फंसी होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऑफिस और अन्य काम से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को डायवर्ट किया और वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य कराने का प्रयास किया।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि तेज रफ्तार, वाहन पर नियंत्रण खोना या तकनीकी खराबी हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी से वाहन चलाएं और गति सीमा का पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग