8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shardiya Navratri 2024: 3 या 4 अक्टूबर… कब से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि ? बन रहा दुर्लभ संयोग, यहां जानें सब कुछ

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक चलता है। पहले दिन घटस्थापना की जाती है इस बार नवरात्रि बहुत खास है। जानें शारदीय नवरात्रि 2024 मुहूर्त, डेट.

2 min read
Google source verification
Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024: शक्ति उपासना का पर्व नवरात्रि पर्व की तैयारियां अब जोरशोर से चल रही हैं। ज्योतिषियों के अनुसार 3 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग में नवरात्रि पर्व की शुरुआत होने जा रही है। जो विशेष फलदायी है। इस बार पूरे नौ दिन नवरात्रि की तिथियां व्रत, पूजन के लिए पूर्ण रहेंगी। शुभ मुहूर्त होने से हर सेक्टर के बाजारों में भी त्योहारी रौनक लौटेगी।

शहर में 100 से अधिक जगहों पर दुर्गा झांकियां बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। क्योंकि 10 दिन बाद ही नवरात्रि पर्व शुरू होने वाला है। वहीं देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति जलवाने के लिए पंजीयन कराने लोग पहुंच रहे हैं। शहर के प्राचीन महामाया मंदिर में तांबे के कलश में आस्था ज्योति जगमग होगी। यहां 10 हजार ज्योति जलाने की व्यवस्था है। इसी तरह कालीमाता मंदिर, शीतला मंदिर, दंतेश्वरी माता और बंजारी माता मंदिर में पंजीयन चल रहा है।

यह भी पढ़े: Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र पर्व, तैयारियों को लेकर प्रशासन-समिति की हुई अहम बैठक

सुख-समृद्धि का संयोग

शंकराचार्य आश्रम के ज्योतिषि स्वामी इंदुभवानंद महाराज ने बताया कि प्रतिपदा तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसी दिन से नवरात्रि पर्व में शक्ति स्वरूपा की आराधना के लिए विशेष माना गया है। इस शुभ संयोग में किया गया कार्य सुख-समृद्धि का संयोग बना रहा है। आश्रम के राजराजेश्वरी (Shardiya Navratri 2024) का नौ दिनों तक विशेष रूप से कमल पुष्प अर्चन कर आराधना की जाएगी। दशहरा पर्व 12 अक्टूबर को मनेगा। आश्रम के मंदिर में 1100 मनोकामना ज्योति जलेगी।

Shardiya Navratri 2024: हर व डोंगरगढ़ स्टेशन में ट्रेनों का स्टॉपेज

नवरात्रि पर्व के लिए रेलवे प्रशासन ने भी तैयारी शुरू की है। डोंगरगढ़ स्टेशन में मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज और पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार डोंगरगढ़ तक किया जाएगा। इसी तरह मैहर देवी दर्शन के लिए 3 से 17 अक्टूबर तक ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है।