7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेल के मैदान में भिड़ेगे रायपुर सेंट्रल जेल के कैदी, तिहाड़ की तर्ज पर होंगे ये बड़ा आयोजन

Raipur Central Jail: सबसे पहले साल 2010-2011 में इंटरजेल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, वहीं अब फिर से इसे शुरू करने की तैयारी है..
less than 1 minute read
Google source verification
raipur central jail

रायपुर सेंट्रल जेल ( File Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: तिहाड़ की तर्ज पर कैदियों के लिए जेल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रथम चरण में सेंट्रल जेलों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद इंटरजेल खेल में उल्लेखनीय प्रर्दशन करने वालों को विभाग की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। बता दें कि इसके पहले 2010-2011 में इंटरजेल खेल प्रतियोगिता हुई थी। ( Raipur News) अधिकारियों का कहना है कि कैदियों के मानसिक तनाव कर करने और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बताया जाता है कि इस बार महिला कैदियों के लिए भी उनकी रुचि के अनुसार प्रतियोगिता कराई जाएगी।

Raipur Central Jail: 500 से ज्यादा खिलाड़ी

सेंट्रल जेल रायपुर में 500 से ज्यादा कैदी बॉलीवाल, फुडबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, कैरम, शतरंज, खोखो और अन्य खेल में पारंगत हैं। जेल अधीक्षक योगेश कुमार क्षत्रीय ने बताया कि शीतकॉलीन सीजन में जेल के भीतर विभिन्न आयोजन करवाए जाते है।

खेलों का होगा आयोजन

डीजी जेल, हिमांशु गुप्ता जेलों में कैदियों के लिए स्थानीय स्तर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। इसका विस्तार इंटर जेल स्तर पर करने पर विचार किया जा रहा है।