13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

हक के लिए प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ी उतरे सड़क पर…खेल विभाग का किया घेराव और मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

हक के लिए प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ी उतरे सड़क पर...खेल विभाग का किया घेराव और मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Google source verification

हक के लिए प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ी उतरे सड़क पर…खेल विभाग का किया घेराव और मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मंगलवार को प्रदेश के पदक विजेता खिलाडिओ को अपने हक और अधिकार के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। लगभग चार साल से राज्य खेल अलंकरण समारोह और उत्कृष्ट खिलाडिओ की घोषणा नहीं होने के विरोध में राष्टीय प्रतियोगिताओ में पदक जीतने वाले खिलाडिओ ने रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदेशभर के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने विभाग के घेराव किया और अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

7 दिन का अल्टीमेटम
प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने खेल विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए 7 दिन में उनके हक में निणय लेने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि 7 दिन अंदर खेल अलंकरण समारोह की तिथि की घोषणा और उत्कष्ट खिलाड़ी घोषित करने पर निणय नहीं होने पर अनिश्चय कालीन घरना प्रदर्शन किया जाएगा।