2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CGPSC Exam 2026: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 6 जून से दो पालियों में एग्जाम

CGPSC Exam date: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो गए हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइट में जारी किया है, जहां से लोग अपना एडमिअ कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं…

2 min read
Google source verification
CGPSC Exam, CGPSC exam 2026

CGPSC मेंस परीक्षा (photo-patrika)

CGPSC Mains Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 6, 7, 8, व 9 जून को आयोजित होगी। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक होगी।

CGPSC Exam date: परीक्षा 6 जून से शुरू

इसके लिए सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और रायपुर में केंद्र बनाए गए हैं। 6 जून को पहली पाली में पेपर 1 लैंग्वेज और दूसरी पाली में पेपर 2 निबंध का होगा। ऐसे ही 7 जून को पेपर 3 जनरल स्टडीज 1 व पेपर 4 जनरल स्टडीज 2, 8 जून को पेपर 5 जनरल स्टडीज 3 व पेपर 6 जनरल स्टडीज 4 और 9 जून को पहली पाली में ही पेपर 7 जनरल स्टडीज 5 का पेपर होगा।

22 फरवरी को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

CGPSC Exam 2026: CGPSC द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेशभर में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जो राज्य सेवा में चयन पाने की दिशा में पहला चरण था।

238 पदों पर होगी भर्ती

17 विभागों के लिए कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें CMO के 29, डिप्टी कलेक्टर 14 और राज्य पुलिस के 28 पद शामिल है। ( CG News) बता दें कि सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। इनमें प्रशासनिक, पुलिस, वित्त और अन्य विभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जो युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माने जाते हैं।

CM साय ने कही ये बात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उन्हें निष्पक्ष व अनुकूल वातावरण में परीक्षा देने का अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इस निर्णय का अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा व्यापक स्वागत किया जा रहा है। अब उम्मीदवार बेहतर रणनीति के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

ये रहा पूरा शेड्यूल

जारी कार्यक्रम के अनुसार-

06 जून 2026: भाषा एवं निबंध
07 जून 2026: सामान्य अध्ययन-I एवं II
08 जून 2026: सामान्य अध्ययन-III एवं IV
09 जून 2026: सामान्य अध्ययन-V