29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Airport: तूफान ने रोका दिल्ली फ्लाइट का रास्ता, रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों ने मचाया हंगामा

Passengers create ruckus at Raipur:airportएयरपोर्ट परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही और यात्रियों ने विमानन कंपनी व एयरपोर्ट प्रबंधन पर सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया।

2 min read
Google source verification
Raipur Airport

रायपुर एयरपोर्ट में यात्रियों ने मचाया हंगामा (Photo A)

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में दिल्ली से आने वाली फ्लाइट मौसम खराब होने के कारण करीब 4 घंटे विलंब से पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट में जमकर हंगामा किया। उन्होंने विमानन कंपनी और एयरपोर्ट प्रबंधन पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली। आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि उन्हें वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं दी गई। इसके चलते परिजनों के साथ फ्लाइट का इंतजार करते रहे। वहीं पूछताछ करने पर हर बार उन्हें दिल्ली से फ्लाइट के रवाना होने की जानकारी दी जाती रही।

Raipur Airport: तूफान के कारण फ्लाइटों की उड़ान प्रभावित

यात्रियों ने बताया कि वह फ्लाइट के आने से करीब 1 घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। सुरक्षा जांच और सामानों की जांच करने के बाद वह विमान का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि दिल्ली में मौसम के खराब होने और तूफान के कारण फ्लाइटों की उड़ान प्रभावित हुई है। रायपुर से दिल्ली के बीच उडा़न भरने वाली फ्लाइट को होल्ड में रखा गया था। वहीं, देशभर के साथ ही इंटरनेशनल फ्लाइटों को लखनऊ और जयपुर डायवर्ट किया गया है।

लेकिन, उन्हें गलत जानकारी दी जा रही थी। जबकि विमान की ऑनलाइन स्थिति कुछ और ही बता रही थी। इससे नाराज यात्रियों ने नाराजगी जताई। बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट में रात 1.30 बजे तक गहमागहमी का महौल था। करीब 150 यात्री और उनके परिजन फ्लाइट के इंतजार में अपना गुस्सा उतार रहे थे। हालांकि कुछ यात्रियों ने विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों पर टिकट कैंसल कराने और रिशेड्यूल कर दूसरी फ्लाइट में टिकटें बुक कराईं।

फ्लाइटों को लेकर असमंजस

दिल्ली में अचानक ही शाम को मौसम के खराब होने के कारण फ्लाइटों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि ऑनलाइन स्टेटस में रात 8.45 वाली दिल्ली फ्लाइट 3.15 घंटे विलंब से रात करीब 12 बजे पहुंची। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रात 9.30 बजे वाली 3.30 घंटे विलंब से रात को 1.10 बजे शेड्यूल बताया जा रहा है।

रायपुर की फ्लाइट नागपुर में उतरी

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में मौसम के खराब होने पर मंगलवार को कोलकाता और अहमदाबाद फ्लाइट को नागपुर में डायवर्ट किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कोलकाता से अपने निर्धारित समय 5.10 को रवाना होने के बाद रायपुर में 6.30 बजे लैंड करना था। लेकिन, बारिश और आंधी के कारण इसे नागपुर डायवर्ट किया गया।