8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Power Supply Cut: 2-3 हजार बकाया पर बिजली बिल बकाया पर सख्ती, छोटे उपभोक्ताओं की सप्लाई हो रही बंद

Power Supply Cut: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) आम और खास उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया होने पर अलग-अलग रवैया अपना रही है।

3 min read
Google source verification
2-3 हजार बकाया पर बिजली बिल बकाया पर सख्ती, छोटे उपभोक्ताओं की सप्लाई हो रही बंद(photo-patrika)

2-3 हजार बकाया पर बिजली बिल बकाया पर सख्ती, छोटे उपभोक्ताओं की सप्लाई हो रही बंद(photo-patrika)(फोटो- Patrika.com)

Power Supply Cut: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) आम और खास उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया होने पर अलग-अलग रवैया अपना रही है। आम उपभोक्ताओं के 2000-3000 बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन कट कर दिया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन तो बिना सूचना के भी काट दे रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में रायपुर क्षेत्र में ही हजारों आम उपभोक्ताओं के कुछ हजार रुपए बिजली बिल बकाया होने के कारण काट दी गई।

Power Supply Cut: 2-3 हजार बकाया पर बिजली कटी

कई के एक महीने के बकाए बिल पर भी बिजली बंद कर दी जा रही है। जबकि, कई नेता और आईएएस अधिकारियों का लाखों बिल बकाया होने के बाद बावजूद विभाग के अधिकारी कनेक्शन काटने की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और ना ही वसूली कर पा रहे। 2-3 हजार बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन कटने की कई उपभोक्ताओं ने पत्रिका से शिकायत की। ऑटामेटिक रूप से बिजली बंद होने से आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यालयों के लगाने पड़ते हैं चक्कर

आम उपभोक्ताओं के अधिकतर घरों में वर्तमान में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इस कारण 2-3 हजार का बिजली बिल बकाया होने पर ही ऑटोमेटिक रूप से बिजली बंद कर दे रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी उपभोक्ताओं को तब हो रही है, जब वे बिजली कटने के बाद बिल ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं। इसके बाद भी उनका कनेक्शन चालू नहीं किया जाता है। उन्हें बिजली ऑफिस के चक्कर लगाना पड़ता है। आम उपभोक्ताओं को एक से दूसरे ऑफिस में अधिकारी दौड़ाते हैं। तब कहीं जाकर लोगों की बिजली दोबारा शुरू होती है।

नान गर्वमेंट सेक्टर का 3399 करोड़ बकाया: सीएसपीडीसीएल का नान गर्वमेंट सेक्टर में करीब 3399.74 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया है। इसमें कई नेता, आईएएस अधिकारियों के क्लब का बिजली बिल बकाया है। लेकिन, विभाग के अधिकारियों के जानकारी में होने के बाद भी कनेक्शन काटने जैसी काई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। केवल आईएएस अधिकारियों के क्लब का ही करीब एक करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं जा रही है।

जब ऑटोमेटिक कट, तो शुरू भी हो ऑटोमेटिक

आम उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर सबसे अधिक गुस्सा है कि अगर बिल बकाया होने पर ऑटोमेटिक बिजली कनेक्शन बंद किया जा रहा है, तो बिल भरने के बाद ऑटोमेटिक रूप से कनेक्शन शुरू भी होना चाहिए। उपभोक्ताओं को एक से दूसरे कार्यालय नहीं दौड़ाना चाहिए। कई घरों में महिला ही रहती हैं, ऐसे में उन्हें बिजली दोबारा शुरू करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अध्यक्ष को जानकारी ही नहीं

दूसरी ओर, सीएसपीडीसीएल के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को आम उपभोक्ताओं की 2-3 हजार रुपए बिजली बिल बकाया होने पर आम उपभोक्ताओं के ऑटोमेटिक रूप से बिजली बंद होने की जानकारी ही नहीं है। गत दिनों उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केवल 1 लाख से ऊपर बकाया वालों की ही कनेक्शन बंद किया जा रहा है।

इस पर पत्रकारों में उन्हें 2-3 हजार बकाया वाले उपभोक्ताओं की बिजली बंद करने की जानकारी भी दी। लेकिन, विभागीय अधिकारी इस मामले में अपने उच्च अधिकारियों को भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं।

उपभोक्ताओं का दर्द

केस-1: कोटा निवासी दीपिका गुप्ता ने पत्रिका को बताया कि उनका करीब 3000 बिजली बिल बकाया था। एक दिन अचानक दोपहर में बिजली काट दी गई। इसके बाद बिल जमा किया और अधिकारियों से बात करने के बाद दोबारा बिजली शुरू हुई।

केस-2: लाखेनगर निवासी पी. कृष्णमूर्ति का फरवरी माह का मात्र 1340 रुपए बिजली बिल बकाया था। अचानक 6 मार्च को उनकी बिजली बंद कर दी गई। उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी गई। फिर उन्होंने बिल जमा किया। इसके बाद भी दो कार्यालयों में उनकों दोबारा बिजली शुरू करने के लिए चक्कर लगाना पड़ा। इसके बाद करीब 2-3 घंटे बाद बिजली शुरू हुई।