सबने मिलकर घायलों को इलाज के लिए पांडुका अस्पताल तक पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान तीन युवक गंभीर हालत में पाए गए हैं। बताते हैं कि सब नशे में थे। हालांकि, रूक-रूककर बन रही इस सड़क पर ऐसे कई स्पॉट है जहां लोग हादसों का शिकार हो सकते हैं। सड़क बनाने वाली कंपनी ने आधा-अधूरा काम कर गढ्डे तो छोड़े ही हैं, अंधे मोड़ पर भी संकेतक और सपोर्ट बैरिकेड न लगाकर लोगों की जान को और जोखिम में डाल रहे हैं।