20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh School News: रायपुर के स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची किताबें, प्रार्थना याद कर रहे विद्यार्थी, पुरानी से हो रही पढ़ाई

School News: स्कूलों में नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बावजूद अब तक किताबें नहीं पहुंची हैं। विद्यार्थियों को पुरानी किताबों और प्रार्थना याद करवाकर पढ़ाई कराई जा रही है।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Love Sonkar

image

अनुराग सिंह

Jun 20, 2026

Chhattisgarh School News

: रायपुर के स्कूलों में अब तक नहीं पहुंची किताबें (Photo Patrika)

Raipur Education Update: राज्य में नया शिक्षा सत्र 16 जून से शुरू हो गया है। लेकिन राजधानी के ही ज्यादातर स्कूलों में किताबें ही नहीं पहुुंच पाई हैं और जहां पहुंची भी हैं वहां स्कैनिंग में आ रही समस्या के कारण बच्चों को अभी तक किताबें ही नहीं दी गई हैं। हाल ये है कि शिक्षकों के द्वारा क्लास में विद्यार्थियों को या तो नए प्रार्थना को याद करवाया जा रहा है या तो पुरानी किताबों के जरिए ही पढ़ाई करवाई जा रही है। जानकाराें के अनुसार, अभी तक राजधानी में ही सभी स्कूलों तक किताबें ही नहीं पहुंच पाई हैं। ऐसे में पढ़ाई जो समय से शुरू होनी चाहिए थी उसमें अभी भी समय लगेगा। पढ़ाई संभवत: जुलाई से ही शुरू हो पाएगी।

Chhattisgarh News: पहली से आठवीं तक की किताबें पहुंची

रायपुर जिले में ही अभी तक सभी स्कूलों तक किताबें नहीं पहुंच पाई हैं। जिले के चार विकासखंड में से धरसींवा, तिल्दा और आरंग में हाई स्कूल की किताबें दी जा चुकी हैं। वहीं, अभनपुर के 12 हाई स्कूल में किताबें पहुंची हैं। ऐसे ही पहली से आठवीं तक की किताबें धरसींवा विकासखंड में ही पहुंची हैं। बाकी विकासखंडों में अभी तक पहली से आठवीं कक्षा के लिए किताबें नहीं पहुंचा पाई है। गजब की बात यह है कि जिन स्कूलों तक किताबें पहुंची भी हैं उन स्कूलों में किताबें स्कैन ही नहीं हा पा रही हैं। जिसके कारण किताबों का वितरण नहीं हो पाया है।

नई ड्रेस भी स्कूलों में

जिले में बच्चों को गणवेश वितरण के लिए गणवेश पहुंचना शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, धरसींवा विकासखंड में ही गणवेश पहुंचा है। जबकि आरंग विकासखंड में पूरा नहीं पहुंचा है। तिल्दा और अभनपुर में तो अभी तक पहुंचा ही नहीं है। साथ ही अभी गणवेश विद्यार्थियों को वितरीत भी नहीं किए गए है। विद्यार्थियों की संख्या और सभी तरह की जांच के बाद गणवेश का वितरण किया जाएगा।

प्राइवेट स्कूलों को 25 से मिलेंगी किताबें

रायपुर जिले में संचालित मान्यता प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय विद्यालयों को छत्तीसगढ़ पाठयपुस्तक निगम के भनपुरी डिपो से 25 जून से किताबें वितरित की जाएंगी। जो 12 जून तक दी जाएगी। तिल्दा विकासखंड के 45 स्कूलों को 25 जून को किताबें दी जाएंगी। ऐसे ही अभनपुर विकासखंड के 74 स्कूलों को 27 जून को, आरंग विकासखंड के 94 स्कूलों को 28 जून को और धरसींवा विकासखंड के 734 स्कूलों को 1 जुलाई से 12 जुलाई तक किताबें दी जाएंगी।