2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhanupratappur By Election 2022 : भाजपा को सताया ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी का डर, झारखंड पुलिस आने पर ब्रजमोहन बोले-ये सरकार का षड्यंत्र

Bhanupratappur By Election 2022 : गौरतलब है कि 5 दिसंबर को भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है और 8 दिसंबर को मतगणना होगी. मतदान के लिए केवल एक सप्ताह का समय बचा है. इसलिए बीजेपी और कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है।    

2 min read
Google source verification
Bhanupratappur By Election 2022 : भाजपा को सताया ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी का डर, झारखंड पुलिस आने पर ब्रजमोहन बोले-ये सरकार का षड्यंत्र, हम जीतेंगे

कांकेर के चारामा थाने में झारखंड पुलिस

रायपुर/ कांकेर . Bhanupratappur By Election 2022 : झारखंड पुलिस भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की खोज खबर लेने में जुट गई है। बलाल्कार सहित कई गंभीर आरोपों में पुलिस उनकी तलाश कर रही है और माना जा रहा है कि उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। ऐसे में भाजपा को अब गिरफ्तारी का डर सता रहा है। यही कारण है कि चुनाव प्रभारी ब्रज मोहन अग्रवाल ने कि झारखंड पुलिस और छत्तीसगढ़ सरकार का षड्यंत्र है,क्योंकि कई साल से इस प्रकरण में चुप रहने के बाद अब चुनाव के समय सक्रियता दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र के बावजूद भाजपा भानु प्रतापपुर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सरकार के सभी षड्यंत्र फेल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : CG Breaking : बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने कांकेर पहुंची झारखंड पुलिस , गुड्डू सोनी और नरेश सोनी के घर दबिश दी, अब चारामा रवाना


गौरतलब है कि आज सुबह ही झारखंड पुलिस ब्रहमांनद नेताम की तलाश में कांकेर पहुंची है। कांकेर पुलिस भी संपर्क में है और अब कई जगहों पर दबिश देने के बाद पुलिस चारामा पहुंच गई है। चाराम ही ब्रह्मानंद नेताम का निज निवास है।
अब तक यहां दी गई दबिश
झारखंड पुलिस कांकेर के मांझापारा में गुड्डू सोनी और नरेश सोनी के घर दबिश दी। कुछ पूछताछ के बाद भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने चारामा के लिए रवाना हो गई। झारखंड पुलिस कांकेर पहुंचने की सूचना पर हड़कंप मच गया है। भानुप्रतापुर उपचुनाव २०२२ में बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इसके लिए झारखंड पुलिस ने कांकेर पुलिस से संपर्क कर जरूरी इनपुट लिए हंै। यहां ५ दिसंबर को मतदान है।
बीजेपी प्रत्याशी नेताम पर लगे हैं गंभीर आरोप
भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नाबालिग लड़की के साथ रेप और सेक्स गिरोह में नाबालिग को धकेलने के प्रयास का आरोप लगाया था। उन्होंने नामांकन रद्द करने और गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। इसी मामले में रायपुर के आरक्षक को भी निलंबित किया जा चुका है। पत्रिका डॉटकाम को कांकेर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड पुलिस संपर्र्क में है . विभागीय नियमानुसार सहयोग भी करेगी।
कांग्रेस ने बीजेपी प्रत्याशी पर लगाए से आरोप
बता दें कि जब बीजेपी ने ब्रह्मानंद नेताम को अपना प्रत्याशी बनाया. उसके बाद से ही कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रत्याशी को बलात्कारी बता दिया. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने आरोप लगाया है कि नेताम जमशेदपुर जिले में एक 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के अभियुक्तों में से एक हैं. झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध का अपराधी हैं।