12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महतारी वंदना योजना से बदली नीलम की जिंदगी, छोटे कदम से आत्मनिर्भरता तक का सफर, योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं

Mahtari Vandana Scheme: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
महतारी वंदना योजना से बदली नीलम की जिंदगी, छोटे कदम से आत्मनिर्भरता तक का सफर, योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं(photo-patrika)

महतारी वंदना योजना से बदली नीलम की जिंदगी, छोटे कदम से आत्मनिर्भरता तक का सफर, योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं(photo-patrika)

Mahtari Vandana Scheme: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।

Mahtari Vandana Scheme: नीलम बनीं प्रेरणा का उदाहरण

आरंग विकासखंड के ग्राम नारा मंदिर हसौद की निवासी नीलम देवांगन की कहानी इस योजना की सफलता को बयां करती है। सीमित संसाधनों के बावजूद नीलम ने योजना से मिली राशि का सही उपयोग कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया और आज वह गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

आंगनबाड़ी से मिली जानकारी

नीलम को इस योजना की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी देवांगन के माध्यम से मिली। शुरुआत में उन्हें मिलने वाली राशि कम लगी, लेकिन उन्होंने धैर्य और समझदारी से इसका उपयोग करते हुए इसे एक अवसर में बदल दिया।

बेटी के भविष्य को दी प्राथमिकता

नीलम ने सबसे पहले अपनी बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए एलआईसी की किश्त जमा करना शुरू किया। इससे न केवल परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई, बल्कि उन्होंने दीर्घकालिक योजना बनाकर सोच-समझकर निवेश का उदाहरण भी पेश किया।

फैंसी स्टोर से शुरू हुई आत्मनिर्भरता

आत्मनिर्भर बनने के अपने संकल्प को साकार करते हुए नीलम ने अपने घर के एक हिस्से में फैंसी स्टोर की शुरुआत की। दुकान के लिए जरूरी सामान उन्होंने योजना से मिली राशि से खरीदा। धीरे-धीरे उनकी दुकान गांव में लोकप्रिय होती गई और आज यह उनके लिए स्थायी आय का मजबूत स्रोत बन चुकी है।

आर्थिक स्थिति में आया बड़ा सुधार

फैंसी स्टोर से होने वाली आमदनी और योजना की नियमित सहायता ने नीलम के परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। अब वह न केवल अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर पा रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन चुकी हैं।नीलम देवांगन अब अपने गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

उनकी सफलता यह दर्शाती है कि सही दिशा में छोटा कदम भी बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकता है। नीलम का कहना है कि महतारी वंदना योजना ने उन्हें आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है। इस योजना ने महिलाओं को रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया है और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

सरकार की पहल से बदली तस्वीर

नीलम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल उनके परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहायता दे रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही है।