
रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में गिरावट(photo-unsplash)
CG Flight News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। सामान्य दिनों में औसतन हर सप्ताह 60000— 65000 यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन, पिछले पखवाडे़ भर में यात्रियों की संया में रिकॉर्ड 9855 की कमी आई है। इसके चलते हवाई किराया भी लगातार कम हुआ है। हालात यह है कि अधिकांश लाइटों में फेयर सामान्य स्तर पर आ गए हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार जहां 2 से 8 जून तक 62000 यात्रियों का आवागमन हुआ। वहीं 9 से 15 जून तक इसमें 2217 यात्रियों की कमी आई। इसी तरह 16 से 22 जून के बीच 7638 यात्री कम हुए। इसमें 12.67 फीसदी की कमी आई है। जबकि आमतौर पर सप्ताहभर के अंतराल में 2 से 5 फीसदी का अंतर आता है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि रेनी सीजन में हवाई यात्रियों की संया में कमी आती है, इस बार अनुमान से अधिक यात्री कम हुए है।
टूरिस्ट स्पॉट में बुकिंग ठप: ट्रैवल्स एसोसिएएशन ऑफ इंडिया (टॉफी) के प्रदेश अध्यक्ष रमन जादवानी ने बताया कि देशभर में मानसूनी बारिश के चलते टूरिस्ट स्पॉट की बुकिंग की ठप पड़ गई है। घूमने-फिरने के शौकीन मौसम को देखते हुए दूरी बनाकर चल रहे है। इसके चलते ट्रैवल्स कारोबार पर असर पड़ा है।
लोग केवल जरूरी कामकाज के सिलसिले में बाहर जा रहे हैं। त्योहारी सीजन के शुरू होने पर हवाई यात्रियों की संया में इजाफा होने की उमीद है। उक्त सभी के कारण ही फेयर फिलहाल कम हुए हैं। बता दें कि पीक सीजन में दिल्ली और मुंबई का हवाई किराया अपने उच्च स्तर पर 9000 से 12000 रुपए तक पहुंच जाता है।
अवधि यात्रियों की संख्या
2 से 8 जून 62500
9 से15 जून 60283
16 से 22 जून 52645
दिल्ली का— 6500 से 8500 रुपए
मुंबई का — 6000 से 7500 रुपए
कोलकाता का — 6500 से 7500 रुपए
चेन्नई का - 7500 से 8500 रुपए
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 6 लाइटों का संचालन किया जाता है। इसमें 4 इंडिगो और 2 एयर इंडिया की लाइट शामिल हैं। इसके जरिए रोजाना 1500 से 1800 यात्री सफर करते हैं। वहीं मुंबई और हैदराबाद के लिए संचालित 7 लाइटों में औसतन 2000 यात्रियों का आवागमन होता है।
Published on:
01 Jul 2025 11:28 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
