6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: युद्ध का असर राशन दुकानों में भी, अब तक नहीं पहुंचा केरोसिन, दो लीटर बाटने का आदेश

शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक कार्ड CG News: धारक को 2-2 लीटर केरोसिन वितरण करने का आदेश जारी हुआ। इस आदेश के तहत उचित मूल्य दुकानों के लिए 240 केएल केरोसिन का आवंटन भी किया है।

2 min read
Google source verification
CG News: युद्ध का असर राशन दुकानों में भी, अब तक नहीं पहुंचा केरोसिन, दो लीटर बाटने का आदेश

राशन दुकान में लोगों की भीड़ IPhoto AI)

CG News: @हिमांशु शर्मा। युद्ध के कारण जहां एलपीजी गैस को लेकर संकट बना है। हालांकि उतनी मारामारी नहीं है, धीरे-धीरे स्थिति समान हो रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों में हर रोज उपभोक्ताओं की भीड़ अब भी लग रही है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सभी उचित मूल्य की दुकानों में केरोसिन वितरण कराने के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन मार्च खत्म होने के बाद भी गिनती के कुछ उचित मूल्य की दुकानों में केरोसिन का भंडारण किया गया है। जिसके कारण हितग्राहियों को दुकानों से केरोसिन के बिना ही लौटना पड़ रहा है।

खाद्य विभाग की ओर से जिले के नगरीय क्षेत्रों में संचालित समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक कार्ड धारक को 2-2 लीटर केरोसिन वितरण करने का आदेश जारी हुआ। इस आदेश के तहत उचित मूल्य दुकानों के लिए 240 केएल केरोसिन का आवंटन भी किया है। दुकानों में केरोसिन का भंडारण कराने के लिए एजेंसी मेसर्स मनसुखलाल प्रागजी भाई राजनांदगांव को 144 केएल केरोसिन व मेसर्स अहमद भाई को 96 केएल केरोसिन आवंटन किया है। इन दोनों एजेंसियों को उचित मूल्य दुकानों में मांग के अनुसार केरोसिन आवंटन करने के लिए कहा गया है, लेकिन अब तक कुछेक दुकानों में ही केरोसिन का आवंटन किया जा सका है।

प्रदेश के 11 शहरी इलाकों के लिए आदेश

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 11 शहरी इलाकों के लिए केरोसिन आवंटन की सूचना जारी की गई है। इनमें रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, बलौदाबाजार, महासमुंद, जांजगीर, बेमेतरा शामिल हैं। वहीं रायपुर समेत आसपास की 297 दुकानों में केरोसिन का भंडारण किया जाएगा। इन सभी दुकानों में कुल 3,20,478 कार्डधारक हैं।

पत्रिका ने शहर के अलग-अलग इलाकों में उचित मूल्य की राशन दुकानों में जाकर पड़ताल की, तो पता चला कि अब तक दुकानों में केरोसिन ही नहीं पहुंचा है। इसमें गुढि़यारी, कोटा, संजय नगर स्थित कई दुकानों के दुकानदारों ने बताया कि अब तक यहां केरोसिन नहीं पहुंचा है। कई दुकानदारों का कहना था कि हितग्राही केरोसिन का मांग नहीं करते हैं। ऐसे में ड्रम व केरोसिन लेकर क्या करेंगे? जबकि कई दुकानों से हितग्राही खाली हाथ लौट रहे हैं। वर्तमान में केरोसिन की कीमत 63.5 रुपए प्रति लीटर है।

आवंटन मार्च में जारी हुआ है। इस आदेश के तहत अब अप्रैल से उचित मूल्य दुकानों में सख्ती से भंडारण कराया जाएगा।

  • भूपेंद्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक, रायपुर