13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: पुलिस की नाक के नीचे से जब्त मेटाडोर की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Raipur News: दो दिन तक मेटाडोर वहीं खड़ी रही। इसके बाद अज्ञात चोर मेटाडोर को लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस ने गंज थाने में दर्ज कराई।

2 min read
Google source verification
Raipur News: पुलिस की नाक के नीचे से जब्त मेटाडोर की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गंज थाना (Photo Patrika)

Raipur News: @नारद योगी। फाफाडीह इलाके में थाने के बाहर खड़ी मेटाडोर को चोर ले भागे। ट्रैफिक पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक मेटाडोर क्रमांक सीजी 12 बीएच 3683 को 7 अप्रैल को फाफाडीह ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन के चलते जब्त किया था। वाहन को ट्रैफिक थाना फाफाडीह के सामने ही खड़ी कर दी गई थी। ड्राइवर को जरूरी दस्तावेजों के साथ बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। दो दिन तक मेटाडोर वहीं खड़ी रही। इसके बाद अज्ञात चोर मेटाडोर को लेकर फरार हो गया। इसकी शिकायत ट्रैफिक पुलिस ने गंज थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

घटना स्थल पर क्राइम ब्रांच, गंज थाना और ट्रैफिक थाना के अलावा साइबर रेंज थाना भी है। इसके बावजूद कोई मेटाडोर को चुरा कर ले गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटे अफसर

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्धों की पहचान और वाहन की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर जब्त वाहन थाने की निगरानी में सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन इस तरह की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

दो दिन तलाश के बाद FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि, वाहन दो दिन तक थाने के सामने ही खड़ा रहा, लेकिन 9 और 10 अप्रैल की दरमियानी रात अज्ञात चोर उसे मौके से लेकर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने दो दिन तक गाड़ी की तलाश की, गाड़ी नहीं मिली तो फिर गंज थाने में लिखित शिकायत दी है।

यातायात थाना फाफाडीह में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) केशरी कुमार साहू ने गंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।