
सुने घर से चोरों ने जेवर और नगदी चुराई, वहीं स्कूल लूटकर भागे
Bemetera Crime News: बेमेतरा पत्रिका . बेरला थाना के ग्राम बासा निवासी किसान के घर में अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़ कर नगद रकम व सोने चांदी का जेवर चोरी कर लिया । पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Bemetera Crime News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेरला थाना के ग्राम बासा में किसान के सूने घर में अज्ञात आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नगद रकम व जेवर चोरी कर लिया। बताया गया कि किसान संतोष वर्मा का परिवार परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर बिते 29 तारीख को चले गये थे।
Bemetera Crime News: इसके बाद 1 जून को किसान संतोष वापस अपने घर आया तो पाया कि घर के हाल का दरवाजा का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा घर के आलमारी में रखे समान बिखरा हुआ था । 2 नग आलमारी का ताला टुटा हुआ था अंदर में रखे सोने की अंगूठी, लाकेट, मंगलसूत्र, सोने की फुल्ली, बच्चों का जेवर , बर्तन , गणपति की मूर्ति समेत 85 हजार का सामान चोरी कर लिया गया।
Bemetera Crime News: वहीं घर के अंदर में रखे 10 नग साड़ी व नगद रकम लगभग 300 रूपया भी चोरी कर लिया गया। वारदात की सूचना किसान द्वारा पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची बेरला पुलिस की टीम ने मुआयना करने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत अपराध दर्ज किया है।
Published on:
03 Jun 2023 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
