
पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: घोषणाओं पर अमल हो, तब बनेगी बात
रायपुर। CG Election News: जनादेश यात्रा जैसे ही राजधानी पहुंची, लोग एक के बाद एक जुड़ते चले गए। इनमें से ज्यादातर युवा थे। शहर के नालंदा लाइब्रेरी परिसर और साइंस कॉलेज चौपाटी में युवाओं से आरजे नरेंद्र ने बातचीत की। उन्होंने युवाओं से पूछा कि क्या आप मतदान के लिए तैयार हैं? युवाओं ने एक स्वर में कहा- हां हम तैयार हैं। इसके बाद नरेंद्र ने वोटिंग को लेकर कई रोचक सवाल पूछे जिसका जवाब भी उसी अंदाज में दिया गया।
यूथ का कहना था कि सरकार रोजगार के लिए पहल करे। अगर कोई घोषणा की है तो उस पर अमल भी करे। हवा-हवाई बातों से जनता को लुभाने की बजाय जमीनी हकीकत बयां करे। युवाओं ने कहा कि रायपुर में ट्रैफिक की समस्या से हर कोई प्रभावित है। जहां देखो वहां जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस है। लेकिन, हर चौक-चौराहे पर नहीं। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां शाम से जाम की नौबत आ जाती है। संतोषी नगर चौक निवासी सागर कुमार ने कहा कि हमारे इलाके में तो सुबह से भारी वाहन चलते हैं।
इससे भी जाम की समस्या बनती है। सुबह-सुबह लोग अपने-अपने कार्यस्थल के लिए रवाना होते हैं, उसी समय स्कूल बसें भी चलती हैं। भारी वाहन के चलते सभी को परेशानी होती है। प्रितेश साहू ने कहा कि रायुपर को मॉडल शहर बनाना है। न कि स्काइ वॉक जैसे प्रोजेक्ट से एक्सपेरिमेंट करना है। इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ही प्रोजेक्ट बनाया जाए।
शिक्षा को बढ़ावा मिले
अभिषेक तिवारी का कहना था, सबसे बड़ी जरूरत बेहतर शिक्षा की है। हम ऐसे जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा।
बनाएं रोल मॉडल
युगल किशोर यादव ने कहा, हम ऐसी सरकार चुनेंगे जो देशभर में छत्तीसगढ़ को ऊंचाई दे। दूसरे राज्यों की सरकारें यहां की योजनाओं को रोल मॉडल मानें।
वोट कीमती
पूर्वांश ने कहा, मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि आपका वोट बहुत कीमती है। इसका उपयोग जाति, धर्म और संप्रदाय से परे होकर करें।
मुहिम तारीफ-ए-काबिल
सौरभ पंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट कीमती होता है। पत्रिका की यह मुहिम काबिल-ए-तारीफ है। इससे न सिर्फ लोगों में जागरुकता आएगी बल्कि मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा।
वोट करेगा राष्ट्र निर्माण
भावेश गोस्वामी ने कहा कि हम सभी को मतदान करना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में वोट महत्त्वपूर्ण रोल अदा करता है। जनादेश यात्रा जागरुकता का पर्याय है।
सही को चुनें
तृप्ति ताम्रकार ने कहा कि हम अक्सर सरकार को किसी न किसी वजह से कोसते रहते हैं। कोसने की बजाय सच्चे और सही इंसान को चुनें, जो विधानसभा में आपकी आवाज बने।
क्षेत्र का विकास करने वाले को चुनेंगे
संजय कुमार यादव ने कहा, हम ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनेंगे जो रोजगार की बात करे। जाति और धर्म की बजाय राज्य को विकास की राह में लेकर जाए। तभी लोकतंत्र की जीत है।
Published on:
17 Nov 2023 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
