29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Second Phase voting 2023 : यहां खत्म हुआ मतदान, इन सीटों में लोग 5 बजे तक डाल पाएंगे वोट, देखिए वोटिंग प्रतिशत

CG Second Phase voting 2023 : दूसरे चरण के लिए जारी वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 17 Nov 2023, 4:22 PM IST

इन सीटों में लोग 5 बजे तक डाल पाएंगे वोट

इन सीटों में लोग 5 बजे तक डाल पाएंगे वोट

रायपुर। CG Second Phase voting 2023 : दूसरे चरण के लिए जारी वोटिंग प्रतिशत सामने आ गया है। दोपहर 3 बजे तक 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान पाटन विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यहां 66.87 प्रतिशत वोटिंग हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान 38.20 प्रतिशत रायपुर ग्रामीण में हुआ है। इधर ब्रिंद्रानवागढ़ के संवेदनशील 9 मतदान केंद्र में चुनाव खत्म हो गया है। यहां सुबह 7 बजे से 3 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। यहां वोटिंग प्रतिशत 59.16 है। फिलहाल यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : CG Second Phase voting 2023 : मतदान करने लाइन में लगी महिल वोटर की मौत, सामने आई ये वजह

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट है। इस सीट पर आदिवासी समुदाय और ओबीसी वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है। इसके अतिरिक्त यहां माली, यादव, सिन्हा और साहू समुदाय के वोटर्स भी हैं। इस विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या 2,17,061 है, जिनमें 1,09,800 महिला मतदाता और 1,07,257 पुरुष मतदाता शामिल हैं और चार थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। यह विधानसभा क्षेत्र वनांचल भाग में बसा हुआ है। यहां की साक्षरता दर लगभग 75 फीसदी है।