CG Suicide News: पुलिस के मुताबिक 57 वर्षीय महेंद्र कुमार उपाध्यय को 5 सितंबर की रात करीब 12 बजे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अगले दिन सुबह महेंद्र वार्ड से कहीं चले गए। उनके अटेंडरों को भी कुछ पता नहीं चल पाया। एस अस्पताल और आसपास तलाश किए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को अस्पताल के गेट नंबर 3 के पास बने शेड के एक कमरे में महेंद्र का शव लटकते हुए मिला। लाश तीन दिन पुरानी होने के कारण डिकंपोज हो चुकी थी। इसकी सूचना मिलने पर आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आमानाका टीआई सुनील दास ने बताया कि मृतक के परिजनों ने गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई थी। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।