Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन पर बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 20 वर्षीय युवती ने प्लेटफार्म पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पटना, बिहार की निवासी इस युवती ने आधी रात को यह भयावह कदम उठाया। प्लेटफार्म पर मौजूद RPF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।