22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झीरम घाटी की 5वीं बरसी पर आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लेगी परिवर्तन का संकल्प, शामिल होंगे ये कांग्रेसी नेता

यह संकल्प भी एक यात्रा की तरह होगा, थोड़े बदलाव के साथ वैसा ही, जैसा 2013 में परिवर्तन यात्रा थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 25 May 2018, 11:55 AM IST

congress leaders

झीरम घाटी की 5वीं बरसी पर आज कांग्रेस लेगी परिवर्तन का संकल्प, फिर शामिल होंगे शीर्ष कांग्रेसी नेता

रायपुर . आज झीरमघाटी कांड की पांचवीं बरसी पर कांग्रेस परिवर्तन का संकल्प लेने जा रही है। यह संकल्प भी एक यात्रा की तरह होगा, थोड़े बदलाव के साथ वैसा ही, जैसा 2013 में परिवर्तन यात्रा थी। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल की अगुवाई में निकली यह यात्रा 25 मई 2013 को दंतेवाड़ा जिले के झीरमघाटी में दुर्भाग्यजनक रूप से खत्म हो गई थी। आज कांग्रेस इसे वही से दोबारा शुरू करेगी जहां उसके शीर्ष नेताओं ने शहादत दी थी।

READ MORE : जहां शीर्ष नेताओं ने दी थी शहादत, उसी मिट्टी का आशीर्वाद लेकर कांग्रेसी शुरू करेंगे संकल्प यात्रा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव अरुण उरांव, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल , विधायकदल के नेता टी.एस. सिहंदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता गुरुवार को इस संकल्प यात्रा के लिए बस्तर रवाना हो गए।

वहीं, रायपुर हवाई अडडे पर प्रदेश प्रभारी पुनिया ने कहा कि संकल्प यात्रा के जरिए हम जनसंपर्क कर रहे हैं। यह यात्रा किसी को चुनौती देने के लिए नहीं, बल्कि परिवर्तन यात्रा के शहीदों के संकल्प को पूरा करने के लिए की जा रही है।

READ MORE : झीरम घाटी में 31 नेताओं की हुई थी हत्या, 5वीं बरसी पर कांग्रेस वहीं से निकालेगी संकल्प यात्रा

कांग्रेस के सभी नेता शुक्रवार को सुबह दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी देवी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के गांव जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां से सभी लोग झीरमघाटी में उस जगह पहुंचेंगे, जहां परिवर्तन यात्रा पर हमला हुआ था।

वहां से यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी। पहला पड़ाव केशलूर होगा। यहां संकल्प शिविर होना है। 2013 में झीरम से गुजर रही परिवर्तन यात्रा को केशलूर में ही सभा करनी थी। दूसरा पड़ाव जगदलपुर होगा। उसके बाद 27 और 28 मई को दो दिन बस्तर संभाग के आठ विधानसभा क्षेत्रों से संकल्प यात्रा गुजरेगी।