
रायपुर . छत्तीसगढ़ रेलवे की सबसे ट्रैफिक वाली रायपुर-बिलासपुर रेल लाइन अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। लगातार मेंटेनेंस के बाद अब बिल्हा स्टेशन से दाधापारा के बीच रेलवे चार दिन ब्लाक लेकर गर्डर बिछाने का काम करा रहा है। इस वजह से कई ट्रेनों का रास्ता प्रभावित रहेगा। रविवार को गर्डर बिछाने एवं ओएचइ कार्य चला। 7 मई को भी यह काम होगा।
रविवार एवं सोमवार को रात 10.10 बजे से 1.10 बजे तक, अगला ब्लॉक 2.30 बजे से 4.30 बजे अर्थात कुल 5 घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे कई लोकल और एक्सप्रेस का परिचालन शेड्यूल बिगड़ेगा।
शनिवार को बरौनी से छूटने सारनाथ एक्स. बिलासपुर ? में समाप्त कर दी गई। इस ट्रेन को पकडऩे के लिए यात्रियों को बिलासपुर दूसरी ट्रेन से जाना पड़ा। बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्स वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्स को उसलापुर में समाप्त बरौनी के लिए रवाना किया गया। इसी तरह अम्बिकापुर ट्रेन को उसलापुर में, ईतवारी-रायपुर पैसेजर 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेजर को बिलासपुर में तथा गेवरारोड पैसेंजर बिलासपुर तक चलाई गई और वहीं दूसरी तरफ रवाना की गई।
8 मई, को रायपुर से छुटने वाली रदद रहेगी।
12860 हावडा-मुम्बई गीतांजली एक्सप्रेस, 12833 अहमदाबाद-हावडा एक्सप्रेस, 12859 मुम्बई-हावडा गीतांजली, एक्सप्रेस 6 एवं 7 मई, को बिलासपुर में लगभग 15 मिनट नियत्रित एवं भाटापारा एवं बिल्हा में 45 मिनट और रायपुर में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
Published on:
7 May 2018, 10:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.