1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ को मिला 3 नई ट्रेनों का तोहफा, अब इन रूटों पर भी आप कर सकते हैं सीधा सफर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की । जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 26 Apr 2018, 1:33 PM IST

3 new train

रायपुर . छत्तीसगढ़ को तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की । जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी । नई दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार , सुद्ढ़ीकरण और यात्री सुविधाओं की दृष्टि से अनेक निर्णय लिये गये ।

इससे यात्रियों को अब बीच में ट्रेने नही बदलनी पड़ेंगी ।

READ MORE : अब वेटिंग कन्फर्म नहीं होने पर भी यात्री कर सकेंगे सफर, रेलवे ने दिया ऑनलाइन बुकिंग में ये नया ऑप्शन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मैंने रायपुर-फिरोजपुर ट्रेन का नाम छत्तीसगढ़ अंत्योदय एक्सप्रेस रखने का सुझाव दिया था, जिसे रेल मंत्री ने मान लिया है। रमन सिंह ने इसे एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर शुरू करने का सुझाव दिया है।

READ MORE : आपके पास भी आ सकता है एेसा Call, रखें ध्यान वरना खाली हो जाएगा Account

रेल भवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन उन्नयन के लिए स्वीकृत 11 करोड़ को बढ़ाकर 26 करोड़ करने का आग्रह किया ।

रेल मंत्री ने इसे तत्काल स्वीकृत कर इसके अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिये । बैठक में मुख्यमंत्री ने किंरदुल विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और उसका किराया कम करने की मांग की । केन्द्रीय रेल मंत्री ने बताया कि जुलाई माह से यह ट्रेन नियमित हो जायेगी और इसका किराया भी कम हो जायेगा ।

बैठक में दुर्ग-रायपुर पैंसेजर ट्रेन को नया रायपुर मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने पर भी सहमति बन गयी । बैठक में रेल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रावघाट - जगदलपुर रेल लाईन का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) भी स्वीकृत हो गया है । बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह और रेल्वे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे