2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपके पास भी आ सकता है एेसा Call, रखें ध्यान वरना खाली हो जाएगा Account

मोबाइल मे अज्ञात व्यक्ति का फोन आने पर 25 लाख, कार सहित अन्य इनाम देने की बात कही जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 23 Apr 2018, 3:32 PM IST

saharanpur news

fake call

कांकेर. कहीं आपके पास भी तो अज्ञात शख्स के मोबाइल नम्बर से फोन आता है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि वो शख्स आपको लॉटरी के बहाने या कोई लुभवाना आफॅर देकर एटीएम नम्बर, आधार कार्ड का नम्बर आदि पूछ कर आपके पैसे में निकाल सकता है। शहर के सभी थाना व चौकियों में इस तरह की दर्जनों से अधिक शिकायत सामने आ रही है। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच भी कर रही है।

पीडि़तों के मुताबिक उनके पास मोबाइल मे अज्ञात व्यक्ति का फोन आने पर २५ लाख, कार सहित अन्य इनाम देने की बात कही जाती है। इससे उत्साह में भोले-भाले लोग अपना मोबाइल नम्बर, बैंक खाता क्रमांक, एटीएम कोड सहित अन्य दस्तावेज बता देते है।

जिसका लाभ उठाकर अज्ञात व्यक्ति बैंक खाते से कुछ मिनट में हजारों रुपए निकल लेते है। मोबाइल में मैसेज आने या पास बुक के एंट्री कराने पर पैसा निकलने की बात पता चलती है । तब एहसास होता है कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। हफ्तें भर पहले ही लोगों ने एेसी घटना की जानकारी पुलिस को दी । साइबर व क्राइम ब्रांच की सक्रियता के कारण तीन लोगों का पैसा वापस मिल गया।

आपको बता दे कि बैंक फोन पर कभी भी खाताधारक का नाम व पता, ओटीपी नम्बर सहित अन्य दस्तावेजों की जानकारी फोन पर नही मांगता है। बैंक परिसर में बैनर, पोस्टर, टीवी सहित अन्य माध्यमों से जानकारी भी देता है कि अज्ञात लोगों को अपने दस्तावेज की जानकारी न दें । लेकिन आम लोग लालच में आकर यह कदम उठाते हैं और उनके खाते से हजारों पार हो जाते हैं।

साइबर सेल प्रभारी होमचंद नागरची ने बताया कि पुलिस को व उनके टीम को घटना होने के तत्काल बाद सूचना दें। ऐसी धोखाधड़ी होने पर तत्काल बैंक प्रबंधन व अन्य संसाधानों के माध्यम से रुपए को ट्राफंसर होने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पूर्व कांकेर के दो पीडि़त 40 हजार व 50 हजार रुपए और भानुप्रतापपुर के एक व्यक्ति का 12 हजार रुपए का धोखाधड़ी होने से बचाया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्तिके लालच देने या किसी प्रकार इनाम की बात कहने पर तत्काल साइबर सेल में 7748940369, क्राइमब्रांच में 94791-90195 पर सूचना दें।