
पुरी जाने वाले यात्रियों को झटका (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Train Cancelled: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़िया प्रभावित रहेगी। इस दौरान दस ट्रेनों को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त/प्रारम्भ किया जाएगा।
रायपुर रेल मंडल के सीनियर PRI शिव प्रसाद ने बताया कि खुर्दा रोड रेल मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 3 जून से 20 जून तक अलग-अलग तारीख में ट्रेन प्रभावित रहेगी। इस दौरान उक्त गाड़ियां पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त और प्रारम्भ होगी।
वहीं रेलवे प्रशासन ने 7 जून से 19 जून के बीच अस्थायी रूप से निरस्त की गई कुल 86 ट्रेनों के संचालन को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया है। इनमें 76 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यह फैसला चांपा स्टेशन पर चल रहे चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य (नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य) के कारण लिए गए पूर्व निर्णय को वापस लेते हुए किया गया है। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की भारी असुविधा को देखते हुए इस कार्य को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
इन ट्रेनों के दोबारा शुरू होने से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी। लंबे रूट की ट्रेनें फिर से अपने निर्धारित समय और पूरे मार्ग पर संचालित होंगी।
Updated on:
04 Jun 2026 07:24 am
Published on:
04 Jun 2026 07:24 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
