राजधानी से लगे सेजबहार और दतरेंगा गांव के बीच जमीन माफिया लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन की टीमें अवैध प्लाॅटिंग रोकने लिए शहर के आउटर वाले हिस्सों में नहीं निकल रही हैं। न ही कलेक्टर के खसरा ब्लॉक के फरमान का ही पालन हो रहा है। जिला प्रशासन की टीमें जिसमें तहसीलदार, आरआई और पटवारी शामिल है। उन्हें शिकायतें मिलने के बाद भी तब तक ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, जब तक कि अवैध प्लाॅटिंग में अधिकांश लोग फंस नहीं जाते हैं।