
Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़वासियों को आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। आज पीएम मोदी राज्य को एक और वंदे भारत का तोहफा देने जा रहे हैं। पीएम मोदी दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि दोपहर 4:15 बजे VC के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। ये वंदे भारत 5 घंटे में 300 किमी की दुरी तय करेगी। तो सप्ताह 6 दिन चलेगी।
इस ट्रेन की नियमित सेवा 20 सितंबर 2024 से शुरू होगी, जिसमें गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और यात्रियों को हाई-स्पीड ट्रैवल का नया अनुभव प्रदान करेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 16 कोच होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। यह 16 सितंबर से दुर्ग-रायपुर-विशाखापत्तनम के बीच चलेगी। नई वंदे भारत भगवा रंग के साथ चलेगी, जो नारंगी रंग की है। साथ ही पुराने मॉडल की तुलना में इसके फीचर्स में भी कई बदलाव किए गए हैं।
दुर्ग से विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली यह ट्रेन प्रदेश की दूसरी वंदे भारत होगी। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत शुरू हुई थी।
पथराव की वजह से नई चमचमाती ट्रेन के तीन कोच के विंडो क्रेक हुए हैं। पथराव में शामिल पांचों आरोपियों पकड़े गए है। इनमें से एक आरोपी बागबाहरा नगर पालिका के पार्षद का भाई है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आरपीएफ शनिवार 14 सितंबर 2024 को सभी आरोपियों को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। ज्ञात हो कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भिलाई के आसपास पथराव होता रहा है।
Published on:
16 Sept 2024 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
