Raipur-Visakhapatnam Vande Bharat Train: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। पत्थर मारने से ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशों में दरारें आई है। घटना की सूचना पाकर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और यूथ कांग्रेस नेता के भाई समेत 5 आरोपियों को पकड़ा है। पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले हैं। फिलहाल आरपीएफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियाें को आज रेलवे कोर्ट में पेश करेगी। यह पूरा मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।