17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
न कोई है.. न कोई था… जिंदगी में तुम्हारे सिवा… Viral हुआ शहीद ASP आकाश राव का 3 साल पुराना गाना, देखें Video
Play video

न कोई है.. न कोई था… जिंदगी में तुम्हारे सिवा… Viral हुआ शहीद ASP आकाश राव का 3 साल पुराना गाना, देखें Video

ASP Akash Rao Giripunje: कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए और शहीद हो गए।

Google source verification

ASP Akash Rao Giripunje: कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए और शहीद हो गए। वह एक सप्ताह पहले ही बेटे का जन्मदिन मनाने परिवार के पास आए थे। 2 दिनों बाद बेटी के जन्मदिन पर वह फिर से परिवार के पास जाने वाले थे। लेकिन, परिवार से किया यह वादा हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

इसी बीच सोशल मीडिया पर शहीद आकाश राव का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने IPS मित्र रत्ना सिंह की शादी में मंच पर गाना गा रहे हैं। उनके चेहरे की मुस्कान, जिंदादिली और आवाज ने उस वीडियो को फिर से जिंदा कर दिया है। वीडियो में साथी पुलिस अफसर भी उनके साथ झूमते नजर आ रहे हैं।