
व्यापमं ने आचार संहिता के चलते स्थगित की परीक्षा
रायपुर। CG Vyapam Exam : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। राज्य में आचार संहिता लागू होने के कारण यह फैसला किया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर) कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग), कनिष्ठ प्रबंधक - (2), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/ मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा 2023 ( CBASwx) के स्थगित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की ओर से प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्या प्रस्ताव के आधार पर यह भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर को दो पालियों में किया जाना था।
अब व्यापमं ने इस परीक्षा के आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग से सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर के माध्यम से अनुमति मांगी है। अनुमति प्राप्त होने पर इस परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।
Updated on:
12 Oct 2023 11:25 am
Published on:
12 Oct 2023 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
